- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun : बेटी को मारने...
उत्तर प्रदेश
Badaun : बेटी को मारने की कोशिश के बाद पिता ने की आत्महत्या, घर में मचा हड़कंप
Tara Tandi
14 April 2025 7:39 PM IST

x
Badaun बदायूं : एक ट्रक चालक ने अपनी बेटी पर चाकू से हमला करके जान से मारने का प्रयास किया। बेटी अपनी ननिहाल पहुंची। अगले दिन बेटी ने ननिहाल के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं आरोपी पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार ट्रक चालक अक्सर शराब के नशे में रहता था और परिजनों से मारपीट करता था।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव पिशनहरी निवासी हंसराज (40) पुत्र रामफल ट्रक चालक थे। साथ में उनकी पत्नी ममता, 7 साल का बेटा अमन और 10 साल की बेटी शिवानी रहते थे। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने आदी हो गए थे। अक्सर शराब पीकर घर आते और पत्नी व बच्चों से मारपीट करते थे। तीन दिन पहले भी पत्नी व बच्चों से बुरी तरह से मारपीट की थी। जिस पर ममता अपने बेटे अमन को लेकर चंदौसी में अपने मायके चली गई थीं लेकिन शिवानी घर पर रह गई थी। आरोप है कि रविवार को हंसराज ने जान से मारने की नीयत से शिवानी पर चाकू से हमला किया।
शिवानी घर के बाहर भाग आई। ग्रामीणों ने उसे चंदौसी उसकी मां के पास पहुंचाया। सोमवार सुबह शिवानी अपनी मां और मामा रणवीर के साथ शिकायत करने थाना फैजगंज बेहटा पहुंची। पुलिस ने उनसे घर जाने को कहा। बताया कि वह पीछे से आ रहे हैं। शिवानी और उसके मामा घर पहुंचे तो हंसराज का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
TagsBadaun बेटी मारने कोशिशपिता आत्महत्याघर मचा हड़कंपBadaun: Attempt to kill daughterfather commits suicidechaos at homeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





