उत्तर प्रदेश

Badaun: सिंचाई करके लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत

Admindelhi1
30 Jun 2025 6:45 PM IST
Badaun: सिंचाई करके लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत
x

बदायूं: खेत से फसल की सिंचाई कर घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव पिवारी निवासी मूलचंद (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि मूलचंद अविवाहित था और अपने छोटे भाई के साथ रहता था। रविवार रात करीब 9 बजे वह खेत से सिंचाई करके पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान वहीपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मूलचंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद मूलचंद कुछ देर तक होश में था और बात भी कर रहा था, लेकिन तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार की पहचान व चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Next Story