- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: सामाजिक संदेश...
Badaun: सामाजिक संदेश को लेकर फखरे अहमद और शोबी चर्चा में

बदायूं: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। दावेदारों ने भी अपनी कमर कस ली है। बात करें उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं की तो सदर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर घमासान रहा है। 2027 के चुनाव को लेकर दावेदारों ने भी अंदरखाने अपनी गोटें बिछाना शुरू कर दी है। हालांकि कौन कहां से चुनाव मे उतरेगा, पार्टी का टिकट किसका होगा यह आने वाले समय पर मालूम होगा। सदर सीट से समाजवादी पार्टी के दावेदारों की बात की जाए, तो मौजूदा समय में फखरे अहमद शोबी जनता के बीच काफी चर्चा में हैं।
जनता के बीच चर्चा मे रहने की वजह है कि फखरे अहमद शोबी ने वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियो के कैंप, और एसआईआर कैंप लगवाकर लोगों के बीच चर्चा में छा गये। यहां तक कि फखरे अहमद शोबी ने ई रिक्शों से जनता को जागरूक करने के लिए ऐलान भी करवाया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। फखरे अहमद शोबी का जागरूकता पर्चा की जनता के बीच चर्चा है। जनता के बीच चर्चा है कि पिछले चुनाव में एक बाहरी को टिकट दे दिया था, तो जनता ने उम्मीद से ज्यादा वोट की बौछार कर दी थी, फखरे अहमद शोबी तो हर समय दिखाई भी देते हैं, पार्टी को फखरे अहमद शोबी की तरफ सोचना चाहिए।
बहरहाल समाजवादी पार्टी सदर सीट से किसको टिकट देगी, कौन चुनाव मे उतरेगा, यह आने वाले समय में मालूम होगा। मौजूद समय में फखरे अहमद शोबी जनता के बीच काफी चर्चा में हैं,





