- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: बदमाशों ने...
उत्तर प्रदेश
Badaun: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Tara Tandi
24 Feb 2025 1:00 PM IST

x
Badaun बदायूं: बिनावर क्षेत्र के गांव में रविवार रात हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर निकले। तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी का है। गांव निवासी अंसार अहमद पुत्र छंगे रविवार देर रात घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। कुछ बदमाश हैंडपंप पर पहुंचे और अंसार को गोली मार दी। अंसार खून से लथपथ होकर गिर पड़े और बदमाश फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण हैंडपंप पहुंचे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आगे की जांच की जा रही है।
TagsBadaun बदमाशों युवकमारी गोलीपोस्टमार्टम भेजा शवBadaun miscreants shot a youthbody sent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





