उत्तर प्रदेश

Badaun: चेयरमैन के भाई पर गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Admindelhi1
6 Jun 2025 12:36 PM IST
Badaun: चेयरमैन के भाई पर गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
x

बदायू: उसहैत थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 23 फरवरी को उसके पति कहीं गए थे। वह घर पर अकेली थी। आरोप लगाया कि करीब 5:30 बजे उसहैत चेयरमैन नवाब हसन का भाई रजा हसन उर्फ राजू, असलम, समीर व मुश्त्याक अली घर में घुस आए और तमंचे के बल पर एक एक कर चारों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

पति के आने पर पूरी घटना बताई तो थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय गई और वहां भी शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मजबूर होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब उसहैत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Next Story