- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Badaun: बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
7 May 2025 8:03 PM IST

x
Badaun बदायूं । मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को दवा दिलाकर बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मूसाझाग क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी सचिन की पत्नी ऊषा की तबीयत खराब थी। मंगलवार शाम वह अपने पत्नी को दवा दिलाने के लिए अलापुर क्षेत्र के गांव भसराले गए थे। जहां दवा दिलाने के बाद पति-पत्नी बाइक से वापस लौट रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लामगंज के पास कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
बाइक सवार पति-पत्नी राजमार्ग पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। सचिन का इलाज चल रहा है।
TagsBadaun बाइक सवार दंपतिकार मारी टक्करपत्नी दर्दनाक मौतBadaun bike riding couplecar hit themwife died a painful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





