- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: खंभे से टकराई...

x
Badaun बदायूं । नोएडा जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कांसपुर निवासी नेत्रपाल (52) अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ सात साल से नोएडा में रहकर खेती करते थे। वहां उन्होंने कुछ जमीन पेशगी पर ली थी। जिससे वह परिवार का पालन पोषण करते थे। वह अपनी पत्नी के साथ आठ दिन पहले अपने गांव आए थे। मंगलवार रात पत्नी के साथ कार से वापस नोएडा लौट रहे थे। बरेली -मथुरा राजमार्ग स्थित गांव जिरौलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और राजमार्ग किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में नेत्रपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कृष्णा देवी गंभीर और कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कार सवार तीनों लोगों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने नेत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्णा देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
TagsBadaun खंभे टकराई कारएक मौत दूसरा घायलBadaun Car collided with poleone dead and another injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





