- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: वाहन को बचाने...
उत्तर प्रदेश
Badaun: वाहन को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, चालक की मौत
Tara Tandi
1 March 2025 7:12 PM IST

x
Badaun बदायूं: बरेली देवचरा से वापस लौटते समय वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी अनुज सिंह अपने माता-पिता के इकलौते थे। उनके पिता मजदूरी करते थे। उन्होंने अनुज सिंह को रोजगार देने के लिए ऑटो खरीदकर दिया था। जिससे वह परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार देर शाम अनुज सिंह ऑटो लेकर बरेली के देवचरा से अपने घर लौट रहे थे। बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव स्थित देवी मंदिर के पास सामने से आए दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में उनका ऑटो पलट किया। अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी। परिजन बरेली के अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान अनुज सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
TagsBadaun वाहन बचानेकोशिश पलटा ऑटोचालक मौतBadaun Trying to save a vehicleauto overturneddriver diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





