उत्तर प्रदेश

Badaun: रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एंटी करप्शन ने सीएमओ ऑफिस के बाबू को दबोचा

Admindelhi1
29 May 2025 10:39 AM IST
Badaun: रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, एंटी करप्शन ने सीएमओ ऑफिस के बाबू को दबोचा
x

बदायूं: बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात भ्रष्ट बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। भ्रष्ट बाबू ने एएनएम का मानदेय निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भ्रष्ट बाबू को रिश्वत लेते हुए दबोचा है।

बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक पर तैनात सुनील सक्सेना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाबू का भी प्रभार है। बताया जा रहा है कि सीएचसी जगत पर तैनात एएनएम अंशू की नवीन तैनाती हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद मानदेय निकलाने का काम होना था। मानदेय निकालने के नाम पर एएनएम से 17 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय पर तैनात बाबू सुनील सक्सेना द्वारा रिश्वत न देने पर मानदेय न निकालने की धमकी दी गई।

परेशान होकर एएनएम ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम एक्शन में आई। बुधवार शाम शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बाबू सुनील सक्सेना रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। जहां रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोचा लिया। जिसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।

Next Story