- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: शादी से लौटते...
उत्तर प्रदेश
Badaun: शादी से लौटते समय हुआ हादसा, युवक की मौके पर मौत
Tara Tandi
15 May 2025 7:07 PM IST

x
Badaun बदायूं : शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे युवक की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी अनुज (23) बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए वजीरगंज थाना क्षेत्र में गए थे। वह देर रात बाइक से वापस लौटकर घर जा रहे थे। गांव कंजुआ पस्तौर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अवगत कराने पर परिजन पहुंचे। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मौत के बाद से कोहराम मचा है
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव कलहाई निवासी राजीव (27) पुत्र वेद प्रकाश बुधवार रात उसहैत क्षेत्र में बाइक से गए थे। उसहैत थाना क्षेत्र में म्याऊं मार्ग स्थित नवाब हसन के ईंट भट्ठे के सामने कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सिपाही पंकज कुमार मौके पर पहुंचे थे।
घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
TagsBadaun शादीलौटते समय हादसायुवक मौके मौतBadaun weddingaccident while returningyoung man died on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





