- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun Accident : इलाज...
उत्तर प्रदेश
Badaun Accident : इलाज के दौरान एक और घायल की हुयी मौत
Sanjna Verma
2 Jun 2024 5:09 PM IST

x
Badaun : बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शनिवार को एक वाहन द्वारा पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल देने की घटना में घायल एक और व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने रविवार को बताया कि इस हादसे में पहले चार लोगों की मौत हुई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। उनके मुताबिक, आज सुबह बदायूं राजकीय Medical collegeमें इलाज के दौरान नेत्रपाल (47) की मौत हो गई और इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।
उन्होंने बताया कि घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बिसौली क्षेत्र मेंBisauli-आंवला मार्ग पर स्थित गांव भीकमपुर में शनिवार दोपहर एक वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया था।
Tagsइलाजदौरानघायलमौत treatmentduringinjureddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





