- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: आबिद...
Badaun: आबिद रजा-फात्मा रजा ने खोला ठंडे पानी का प्याऊ

बदायूं: रविवार को शहर की पंजाबी समाज सेवा समिति के द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर एक शीतल जल प्याऊ बनाया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा व विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन फात्मा रज़ा रहीं। अध्यक्षता सुशील धींगड़ा व पंजाबी समाज सेवा समिति अध्यक्ष विन्नी नारंग ने की। बता दें कि पंजाबी समिति के अध्यक्ष विन्नी नारंग अपने पदाधिकारीयों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिले, उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास पालिका की जगह पर जनहित में रूपिन्दर लाबा द्वारा अपने माता पिता की याद में एक शीतल जल प्याऊ बनाने का अनुरोध किया था। पंजाबी समीति के अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरपर्सन फात्मा रजा से जनहित में पंजाबी समीति के अनुरोध पर सहमति का आग्रह किया जिसको चेयरपर्सन फात्मा रजा ने शहर की जनता के हित मे स्वीकार कर लिया। पंजाबी समाज सेवा समीति के पदाधिकारी रूपन्दिर सिंह लांबा द्वारा बनाये गये शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने विधिवत रूप से किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि पानी किसी भी इंसान की जिन्दगी में बहुत जरुरी है। जब मैं शहर का चेयरमैन था तब मैंने 12 ट्यूबवैल बनवाए थे तथा शहर मे लगभग 50 आर ओ लगवाए थे। आज फात्मा रज़ा के नेतत्व में भी शहर में 17 नए ट्यूबवैल बन रहें। पानी पर फात्मा रज़ा द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में फात्मा रजा ने कहा कि हम पंजाबी समीति के साथ खड़े हैं जो भी कार्य पालिका से सम्बधित कार्य पंजाबी समाज सेवा समीति द्वारा बताया जाएगा उसको तत्काल कराया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष विन्नी नारंग, सुशील धींगडा, अशोक खुराना, गुरुदीप सिंह, अशोक नारंग, रुपिन्दर सिंह लाबा, नानक, हरीश बजाज, मोनु मिनोचा, मनमोहन भसीन, तनुज आहुजा, ज्योति मेंदीरत्ता, रविन्द्र सिंह, अजीत पाल सिंह, निरीश जुनेजा, हरभजन सिंह, राजेश धींगडा, अमित गांधी समेत सभी पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।





