उत्तर प्रदेश

Badaun: 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आज से शुरू, 20 मई तक चलेगा

Admindelhi1
9 May 2025 6:15 PM IST
Badaun: 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आज से शुरू, 20 मई तक चलेगा
x

बदायूं: शुक्रवार को मनरेगा योजना के अन्तर्गत कार्यरत श्रमिको को शासन की विभिन स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु प्रशिक्षण आज से 20 मई तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण विकास खण्ड उझनी के सभागार में पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी दी।

उपायुक्त, श्रम रोजगार द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण उन श्रमिकों के लिए है जिनके द्वारा मनरेगा योजना के अन्तर्गत एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन कार्य किया हो। रोहित सिंह, निदेशक आरसेटी द्वारा बताया गया कि स्वरोजगार कि विभिन्न योजनाओं जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती निर्माण, डेरी फ़ार्मिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कड़ाई आदि कार्यों के संचालन हेतु आरसेटी से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण उपरान्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ऋण भी प्रदान कराया जाता है। प्रशिक्षण में उपस्थित उन श्रमिकों का जिनके द्वारा मनरेगा योजना में 100 दिन कार्य का पंजीकृत किया गया हो। पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिदिन विकास खण्ड उझानी के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर शिशुपाल सिंह शाक्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, उझानी, अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त श्रम रोजगार सर्वज्ञ अग्रवाल, खण्ड विकास अधिकारी उझानी, रोहित सिंह, निदेशक, आरसेटी उपस्थित रहे।

Next Story