- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुष्कर्म पीड़िता के...
उत्तर प्रदेश
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से रिश्वत मांगने के मामले में बाबू निलंबित
Tara Tandi
15 March 2024 11:30 AM IST

x
लखनऊ : हमीरपुर में समाज कल्याण के वरिष्ठ सहायक तुषार द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से ‘अत्याचार उत्पीड़न योजनांतर्गत’ आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे जाने के वायरल ऑडियो क्लिप के बाद सख्त कार्यवाही की गई है।
मामले में समाज कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तत्काल विभागीय उपनिदेशक को जांच के निर्देश दिए। उपनिदेशक कानपुर मंडल ने स्थलीय जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित बाबू को निलंबित कर दिया है।
असीम अरुण ने बताया कि भ्रष्टाचार की किसी भी शिकायत पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
Tagsदुष्कर्म पीड़ितापरिजनों रिश्वत मांगनेबाबू निलंबितRape victimfamily members demanding bribeBabu suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





