उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म मामले में भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष बबलू गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Nov 2022 12:21 PM GMT
दुष्कर्म मामले में भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष बबलू गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष रणधीर सिहं उर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाकियू नेता पर एक महिला नेत्री से दुष्कर्म, गर्भपात कराने व जान माल की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। शनिवार को आरोपी नेता को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
आरोपी समेत 8 लोगों ने किया विवाहिता से दुष्कर्मः पुलिस
गलशहीद थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में लोधीपुर जवाहर नगर निवासी रणधीर सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि आरोपी भारतीय किसान यूनियन का महानगर अध्यक्ष है। शादी का झांसा देकर आरोपी समेत आठ लोगों ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। पांच साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे।
सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भाकियू किया था ज्वाइनः पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक पांच वर्ष पहले उसने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भाकियू ज्वाइन किया था। संगठन की बैठक में रणधीर सिंह की महिला से मुलाकात हुई। रणधीर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। डर कर पति ने घर छोड़ दिया। एक दिन महिला घर पर अकेली थी। तभी रणधीर उसके घर में घुस गया। तमंचे के बल पर आरोपी ने महिला संग दुष्कर्म किया।
Next Story