- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh: सड़क हादसे...

x
Azamgarh आजमगढ़: जिले के गंभीरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीरपुर थानाक्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आंचल यादव (21) और अंशिका यादव (20) नामक छात्राओं को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं, अंशिका यादव को लालगंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों छात्राएं सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से मईखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
TagsAzamgarh सड़क हादसेदो छात्राओं मौतAzamgarh road accidenttwo girl students diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





