उत्तर प्रदेश

Azamgarh: गैंगस्टर के चार आरोपियों पर इनाम घोषित: पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना

Admindelhi1
15 July 2024 11:45 AM GMT
Azamgarh: गैंगस्टर के चार आरोपियों पर इनाम घोषित: पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना
x
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं प्रकरण

आजमगढ़: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 04 अभियुक्तों पर इनाम; 02 अभियुक्तों पर 25-25 हजार व 02 अभियुक्तों पर 10-10 हजार रूपयें का इनाम घोषित, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना सरायमीर व महराजगंज पर गैंगेस्टर एक्ट के अभियोगों में वांछित/फरार 04 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 02 अभियुक्तों पर 25-25 हजार व 02 अभियुक्तों पर 10-10 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया। जिनका विवरण निम्नवत है-

25-25 हजार रू का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण- थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 241/2024 धारा 2(ख)(1), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें।अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासी खानपुर दोस्तपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कुल डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। लूट, डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, हत्या का प्रयास आदि जैसे जघन्य अपराध कारित करता है। थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 153/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त गुलशन उर्फ आकाश यादव पुत्र देवमन यादव निवासी मनोगा का पुरा थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ चोरी, मारपीट व अवैध असलहा रखने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।

10-10 हजार रू0 का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण: थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 322/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. नईम अहमद पुत्र स्व0 फरीद अहमद निवासी आषाढ़ा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 2. असरफ जमां खाना पुत्र रूस्तम अली निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी, अवैध असलहा रखने जैसे आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Next Story