- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh : सड़क...
उत्तर प्रदेश
Azamgarh : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल
Tara Tandi
11 Dec 2024 9:21 AM GMT
![Azamgarh : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल Azamgarh : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/11/4223819-5.webp)
x
Azamgarh आजमगढ़: आजमगढ़-आंबेडकर नगर सीमा के निकट एक कस्बे में बुधवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोंविद साहिब मेले से लौट रहे थे।
सभी घायलों को ले जाया गया जिला अस्पताल : शैलेन्द्र लाल
पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हैं और मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल में मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
TagsAzamgarh सड़क दुर्घटनाएक व्यक्ति मौत22 घायलAzamgarh road accidentone person died22 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story