- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh: पड़ोसी ने...
Azamgarh: पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर पर मारपीट और गाली गलौज की

आजमगढ़: तरवां थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव में रात लगभग 10:45 गांव के कुछ लोग ने दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना के घर पर चढ़कर अचानक गाली गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। जिसका तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो और पीड़ित के तहरीर पर तरवां पुलिस ने आठ लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।इस मामले में दिनेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को भी ज्ञापन सौप कर जांच की मांग की है।
दिनेश सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव में एक बारात आई हुई थी उसमें हमारे घर के भी बच्चे गए थे और मुकेश सिंह जो जिला कृषि अधिकारी के रूप में गाजीपुर में पोस्ट है। मेरे बच्चों और उनके घर के बच्चों में कुछ तू तू मैं मैं हो गई जिसको लेकर मुकेश सिंह कुछ बाहरी लोगों के साथ मेरे घर पर रात लगभग 10:30 बजे घुसकर मेरे भतीजे को बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिए जिससे वह बेहोश हो गया और महिलाओं तथा मेरे भाई और मुझको भी मारे पीटे। जिसमें हम लोगों के द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया।मुकेश सिंह के भी तरफ से हम लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।मुकेश सिंह अपने पैसे के बलबूते हम लोगों को डरा धमका रहे हैं और फर्जी छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की बात कर रहे हैं। वह एक पीसीएस अधिकारी हैं।
वही इस बाबत जब थाना प्रभारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।





