उत्तर प्रदेश

Azamgarh: तेज रफ्तार कार ने ली दो छात्राओं की जान

Admindelhi1
10 Jun 2025 2:03 PM IST
Azamgarh: तेज रफ्तार कार ने ली दो छात्राओं की जान
x

आजमगढ़: जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से कॉलेज जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया।

मृत छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21) और अंशिका यादव (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं अंशिका को लालगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब साढ़े आठ बजे मईखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story