उत्तर प्रदेश

आज जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान, पत्नी बोलीं- यह इंसाफ की जीत है

jantaserishta.com
18 Nov 2026 4:42 PM IST
आज जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान, पत्नी बोलीं- यह इंसाफ की जीत है
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं. उनकी रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड मांगा गया था. शहनवाज और जुनैद उनके जमानती बने हैं. दोनों की तरफ से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी भी जमा की गई हैं. इसके अलावा कोर्ट ने एक एफिडेविट दाखिल करने को कहा था. आजम खान के वकील की तरफ से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. कोर्ट से रिहाई का परवाना डासना जेल के लिए रवाना हो गया है.
आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा ने उन्हें जमानत मिलने पर खुशी जताई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट का धन्यवाद करते हुए इसे इंसाफ की जीत बताया. साथ ही 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी को मानवता और कानून के खिलाफ बताते हुए 'जुल्म की इंतहा' करार दिया.
मीडिया से बातचीत में तंजीन फातिमा ने कहा कि रामपुर में बहुत खुशी का माहौल है. आजम खान से रामपुर के लोग ही नहीं, बल्कि बाहर के लोग भी मोहब्बत करते हैं और उनकी रिहाई के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मस्जिदों और मंदिरों में भी आजम खान के लिए दुआएं की जा रही हैं. उनके मुताबिक, आजम खान के साथ हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग हैं. ईडी की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "ईडी का रवैया बहुत ही जालिमाना था. चाहे वह दबाव में हो, यह तो मैं नहीं जानती."
आजम खान की रिहाई की तैयारियों के सवाल पर तंजीन फातिमा ने कहा कि वह घर से बाहर नहीं निकल रही हैं. मिठाई बांटने और जश्न के माहौल पर उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 साल से उनके परिवार पर लगातार जुल्म हो रहा है. इसके विरोध में जनता के दिलों में भी गुस्सा है.
अखिलेश यादव की तरफ से अदालत का धन्यवाद किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके साथ पारिवारिक संबंध भी हैं. उन्होंने हमेशा उनके परिवार की मदद की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story