उत्तर प्रदेश

आजम खान जेल से बाहर आए, समर्थकों की भीड़

jantaserishta.com
18 Nov 2026 6:30 PM IST
आजम खान जेल से बाहर आए, समर्थकों की भीड़
x
Azam Khan: सपा नेता आजम खान करीब 11 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। दोनों बेटे अदीब और अब्दुल्ला पिता को लेने जेल पहुंचे। इससे पहले बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी रिहाई का परवाना गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचा। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आजम को रिहा कर दिया गया।
जेल के बाहर आजम के 600 से ज्यादा समर्थक मौजूद हैं। उनकी मुंहबोली बेटी एकता कौशिक भी जेल पहुंची हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी आजम रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन ED ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह डासना जेल में बंद थे।
इससे पहले बुधवार सुबह ED आजम की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। ED ने मामले में तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इस पर जज ने ED को फटकार लगाई। कहा- इतनी जल्दी क्या है, आजम को जमानत पर रहने दीजिए, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story