उत्तर प्रदेश

Ayodhya: विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े , केस दर्ज

Tara Tandi
11 Nov 2024 5:37 PM IST
Ayodhya: विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े , केस दर्ज
x
Ayodhya अयोध्या । रौनाही के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सीबार गांव में घूर गड्ढे की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच चले लाठी डंडा और फावड़े के कारण एक युवक की नाक कट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसएन सिंह ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि बुद्धू लाल पुत्र पहलवान तथा राजकुमार के बीच घूर गड्ढे की जमीन का विवाद था। सोमवार की सुबह दोनों पक्षो के बीच कहासुनी में अचानक बुद्धू लाल ने फावड़े से पीडित राम कुमार पर हमला कर दिया। जिससे युवक की नाक कट गई है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story