उत्तर प्रदेश

अयोध्या न्यूज़ :प्रभु श्री राम पर सन्नाटा, 25 जून तक डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु

Prachi Kumar
18 Jun 2024 7:19 AM GMT
अयोध्या न्यूज़ :प्रभु श्री राम पर सन्नाटा, 25 जून तक डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु
x
Ayodhyaअयोध्या न्यूज़ : राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह The uninterrupted flow of Ram ki Paidiथम गया है। यहां पर अब सन्नाटा पसर गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं। भीषण गर्मी में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी परिसर में अब सन्नाटा पसर गया है। 25 जून तक श्रद्धालु पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। कारण यह है कि राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है। पैड़ी की सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते पैड़ी के प्रवाह को रोका गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं। अयोध्या
Ayodhya
आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र रही है।
जब से राम की पैड़ी Ram's Paidiअविरल हुई है, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को संख्या बढ़ती ही जा रही है। दो साल पहले तक राम की पैड़ी गंदा नाला के रूप में नजर आती थी। 2022 में 40 करोड़ की लागत से इसकी रिमॉडलिंग का कार्य संपन्न किया गया। पहले दो पंप चलते थे अब पंपों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। जिससे राम की पैड़ी का प्रवाह 24 घंटे अविरल रहता है। जो किसी कारण से सरयू में स्नान नहीं कर पाते वे राम की पैड़ी में भी डुबकी लगा लेते हैं क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की पावन जलधारा ही प्रवाहित होती है।
सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार Assistant Engineer Arun Kumarने बताया कि साल भर में एक बार राम की पैड़ी की सफाई की जाती है। पैड़ी में अविरल जल प्रवाह रहे इसलिए छह पंप कैनाल लगाए गए हैं। इन पंपों के जरिए सरयू का पानी राम की पैड़ी में प्रवाहित होता है।
साल भर पंप Pump all year roundचलते हैं इससे पंपों में सिल्ट जम जाती है, इसके अलाव पैड़ी में भी सिल्ट जम जाती है। इसीलिए साल में एक बार पैड़ी की सफाई के लिए पंप बंद किया जाता है। बताया कि सफाई का कार्य पिछले 11 जून से चल रहा है। 25 जून तक सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
Next Story