- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: मॉडल हर्षा...
Ayodhya: मॉडल हर्षा रिक्षारिया ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन की

अयोध्या: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मॉडल हर्षा रिक्षारिया अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर हर्षा ने कहा, "अभी मंदिरों में भ्रमण और दर्शन का मेरा कार्यक्रम चल रहा है। अयोध्या आकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ।"
जल्द करेंगी बड़ी घोषणा
मॉडल हर्षा रिक्षारिया ने अगले हफ्ते एक बड़ी घोषणा करने की बात भी कही। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में धर्म के मार्ग पर बढ़ते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगी।
युवाओं को धर्म से जोड़ने का संकल्प
उन्होंने कहा कि वे युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेंगी। साथ ही, समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सभी को एकजुट करने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हर्षा ने इस पहल को समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण कदम बताया।





