- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: चीनी मिल में ...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: चीनी मिल में पानी की टंकी गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल
Tara Tandi
18 March 2025 5:59 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसोधा इलाके में केएम चीनी मिल में एक ओवर हेड पानी की टंकी मंगलवार दोपहर गिर गई जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसोधा इलाके में केएम चीनी मिल में करीब 40 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी अचानक टूट गई और कुछ ही मिनटों में पूरा ढांचा जमीन पर आ गया। उन्होंने बताया कि इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गये।
उप जिलाधिकारी फैजाबाद विकास दुबे के मुताबिक इस हादसे में प्रवेश रावत (40) नाम के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि नंद कुमार पांडेय (46) और विनोद कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsAyodhya चीनी मिलपानी टंकी गिरनेमजदूर मौतदो घायलAyodhya sugar millwater tank collapseslaborer diestwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





