उत्तर प्रदेश

Ayodhya: अयोध्या में ऐतिहासिक पल, श्रीराम मंदिर का शिखर हुआ स्थापित

Admindelhi1
14 April 2025 3:09 PM IST
Ayodhya: अयोध्या में ऐतिहासिक पल, श्रीराम मंदिर का शिखर हुआ स्थापित
x
"अंबेडकर जयंती के मौके पर पावन मुहूर्त में शिखर स्थापित"

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के गर्भगृह पर आज बैशाखी व अंबेडकर जयंती के मौके पर पावन मुहूर्त में शिखर स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के अनुसार गर्भगृह पर सवा नौ बजे कलश पूजन विधि प्रारम्भ कर साढ़े दस बजे विधि विधान से कलश स्थापित किया गया।

समापन की तरफ बढ़े राम मंदिर में निर्माण कार्य- नृपेन्द्र मिश्रा

राम मंदिर में निर्माण कार्य 6 माह में समापन की तरफ बढ़े, तीन आवश्यक कार्यों की शुरुआत की जा रही है। ये जानकारी राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया गया है। ये 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।

इसे इंजीनियर इंडिया लिमिटेड बनाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में दीवार की ऊंचाई, मोटाई और स्वरूप को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। मिट्टी के स्वाइल टेस्ट के साथ शुरू कर दिया जाएगा निर्माण। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। राम मंदिर परिसर में ही 10 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा शू रैक, लगभग 62 काउंटर होंगे समान रखने के लिए उपलब्ध। राम जन्मभूमि परिसर में 10 एकड़ में साधना स्थल बनाया जायेगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा पाठ कर सकेंगे। कुबेर टीला और साधना स्थल की हरियाली आपस में जुड़ जायेंगे।

राम मंदिर परिसर की मिट्टी राम भक्तों में वितरित किए जाने को लेकर नृपेन्द्र मिश्रा ने खबरों को किया खंडन, कहा 10 एकड़ की भूमि जहां पर साधना स्थल और पार्क बनाया जायेगा और उस स्थल पर पटाई की है आवश्यकता, वहीं पर प्रयोग की जाएगी मिट्टी। हम नहीं चाहते की मिट्टी बहार जाये। राम भक्तों की आस्था को किसी भी तरह से ठेस पहुंचे। मिट्टी पूजनीय है इसीलिए इसका का परिसर में ही प्रयोग किया जाएगा।

Next Story