- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: सुहागरात पर...

अयोध्या: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की पहली ही रात दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर खुदकुशी कर ली। रविवार को जहां नवविवाहित जोड़े के लिए रिसेप्शन की तैयारियां हो रही थीं, वहीं सुबह उनके मृत मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन इलाके की है, जहां नवविवाहित दुल्हन शिवानी का शव बेड पर मिला, जबकि दूल्हा प्रदीप फांसी के फंदे से लटका हुआ था। शनिवार को ही बारात आई थी, लेकिन अगले ही दिन यह खुशी मातम में बदल गई।
हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस: शिवानी मूल रूप से मोहलीय डेली सरिया, थाना खंडासा की रहने वाली थी। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, और जांच के लिए कई पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस इस त्रासदी की असल वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।





