- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: दलित लड़की...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: दलित लड़की की हत्या का मामला सुलझा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
3 Feb 2025 11:48 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेगी. आपको बता दें कि 22 वर्षीय युवती का शव शनिवार को मिला था और वह बेहद ही हैरान कर देने वाली हालत में थी. उसका शव नग्न अवस्था में था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. हत्या के बाद उसकी आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई गंभीर घाव मिले थे. माना जा रहा है कि युवती की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है|
पुलिस के मुताबिक युवती गुरुवार रात 10 बजे धार्मिक आयोजन में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसे खोजने के लिए गांव में तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने शुक्रवार को अयोध्या थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवती की तलाश में कोई सक्रियता नहीं दिखाई और सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कीं. शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी शनिवार सुबह लड़की के जीजा ने गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में उसका शव देखा। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने बताया कि लड़की की आंखें फोड़ दी गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई थीं। उन्हें शक है कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। शव मिलने के समय लड़की का शव नग्न अवस्था में था, उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
TagsAyodhyaलड़कीहत्यामामलासुलझा3 गिरफ्तारAyodhyagirlmurdercasesolved3 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





