उत्तर प्रदेश

Ayodhya मामला गरमाया, आरोपी के समर्थन में सामने आया भाई

Ratna Netam
2 July 2026 7:07 PM IST
Ayodhya मामला गरमाया, आरोपी के समर्थन में सामने आया भाई
x
आपराधिक मामला दर्ज नहीं रहा है।

Ayodhya अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नु यादव को लेकर अब उनके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी के भाई दिनेश यादव ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि उन्हें मामले में बड़े लोगों को बचाने के लिए फंसाया जा रहा है।एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिनेश यादव ने कहा कि उनके भाई टिन्नु यादव का स्वभाव हमेशा शांत और अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक उनके खिलाफ कोई मुकदमा या आपराधिक मामला दर्ज नहीं रहा है। दिनेश ने सवाल उठाते हुए कहा, “भाई का नेचर बहुत अच्छा रहा है। आज तक कोई मुकदमा नहीं, कोई लफड़ा नहीं। अब ये क्या हो गया, भगवान ही जाने।”

दिनेश यादव के अनुसार, उनके भाई करीब 20 वर्षों तक चंपत राय के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने महंत नारायण दास और महंत परमहंस दास के साथ भी सेवा कार्य किया है। परिवार का कहना है कि लंबे समय तक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहने के बावजूद उनके भाई को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।आरोपी के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और जांच को गलत दिशा में मोड़ा जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियां पहले ही कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। परिवार के आरोपों के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है, जिससे आगे की जांच और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

Next Story