उत्तर प्रदेश

Ayodhya: पुल के गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

Tara Tandi
15 Nov 2024 4:25 PM IST
Ayodhya:  पुल के गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल
x
Ayodhya अयोध्या: रौनाही थाना अंतर्गत बाढ़ और काटन की चपेट में आए ढेमवा पुल के उत्तरी छोर पर बने गड्ढे में शुक्रवार की सुबह एक कार चालक तेज रफ्तार का शिकार हो गया। तेज रफ्तार के कारण कार समेत वह पुल के गड्ढे में जा गिरा। लोगों ने कार में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कार चालक की पहचान बद्री पाण्डेय उम्र 40 वर्ष पुत्र रघुबीर निवासी जमथा, गोंडा के रूप में हुई है। जिसका इलाज अभी चल रहा है। उन्होंने बताया कि गड्ढे से कार को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story