उत्तर प्रदेश

Ayodhya BREAKING: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरती कर राम-सीता का किया स्वागत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Nov 2021 3:24 PM IST
Ayodhya BREAKING: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरती कर राम-सीता का किया स्वागत, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी. बताया जा रहा कि 12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्‍जवलित होंगे.


सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोभा यात्रा का स्वागत किया. हेलिकॉप्टर से राम और सीता का आगमन हुआ. इस दौरान पुष्पक विमान का भी सांकेतिक रूप दिखाया गया. इसके बाद शोभा यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.



अयोध्या में झांकियां निकल रही हैं. पूरा अयोध्या रामधुन में डूब गया है. यहां रामपैड़ी और अन्य घाटों पर 12 लाख दीये लगाने का काम पूरा हो चुका है. जब ये दीये जलाए जाएंगे, तो इस खास पल को ड्रोन के जरिए रिकॉर्ड किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story