उत्तर प्रदेश

Ayodhya: एक हफ्ते से लापता महिला का शव नग्न अवस्था में नाली में मिला , दुष्कर्म की आशंका

Tara Tandi
1 Feb 2025 12:38 PM IST
Ayodhya: एक हफ्ते से लापता महिला का शव नग्न अवस्था में नाली में मिला , दुष्कर्म की आशंका
x
Ayodhya अयोध्या । कोतवाली अयोध्या अंतर्गत एक गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव नग्न अवस्था में नाली में पड़ा मिला। महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्ट्या में मामला दुष्कर्म और हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से खून से लथपथ महिला के कपड़े भी मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एकत्र किए हैं। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मृतका शुक्रवार की शाम से लापता थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की जांच की जा रही है।
Next Story