उत्तर प्रदेश

Ayodhya: पशुधन विभाग ने दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया

Admindelhi1
29 Oct 2024 12:52 PM IST
Ayodhya: पशुधन विभाग ने दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया
x
अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप

अयोध्या: योगी सरकार द्वारा अयोध्या में अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभाग अपनी अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को पशुधन विभाग ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पशुधन मंत्री धरमपाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। यह आयोजन प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बता दें कि अयोध्या में योगी सरकार की ओर से 35 लाख से अधिक दीपक जलाने का संकल्प लिया गया है। इसमें से अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे, जिसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीपों में पशुधन विभाग की ओर से डेढ़ लाख गो दीप जलाने के संकल्प को मुख्यमत्री ने सराहा।

Next Story