उत्तर प्रदेश

Ayodhya: एआई आधारित सुरक्षा से बनेगा अभेद्य सुरक्षा कवच

Admindelhi1
7 May 2026 1:17 PM IST
Ayodhya: एआई आधारित सुरक्षा से बनेगा अभेद्य सुरक्षा कवच
x

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अब और ज्यादा हाईटेक और अभेद्य बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) तकनीक से लैस करीब 800 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क संदिग्ध गतिविधियों की स्वतः पहचान करने में सक्षम होगा।

सूत्रों के मुताबिक, नई सुरक्षा प्रणाली में फेस रिकग्निशन, मूवमेंट ट्रैकिंग, भीड़ विश्लेषण और संदिग्ध व्यवहार की पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई आधारित कैमरे किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत अलर्ट जारी करेंगे, जिससे सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज हो सकेगी।

राम मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। त्योहारों और विशेष आयोजनों में यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर बेहद सतर्क हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर की निगरानी व्यवस्था को देश की सबसे आधुनिक धार्मिक सुरक्षा प्रणालियों में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को भी पूरी तरह डिजिटल और इंटीग्रेटेड बनाया जाएगा, जहां से हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि एआई आधारित यह व्यवस्था न केवल आतंकवादी या आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद करेगी, बल्कि भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Next Story