उत्तर प्रदेश

Ayodhya Accident: कार और बाइक की टक्कर, किशोर की मौत

Bharti Sahu 2
20 Nov 2024 9:19 AM IST
Ayodhya Accident: कार और बाइक की टक्कर, किशोर की मौत
x
Ayodhya Accident: अयोध्या के रामपुर भगवान में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मंगलवार सुबह बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर के बाद ईंट लदे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम केशरौवा बुजुर्ग निवासी शिवम निषाद पिपरी से रामपुर भगवान की ओर आ रहा था।
जब वह मितनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचा तो रामपुर भगवान की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसी समय रामपुर भगवान की ओर ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तारुन पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
Next Story