उत्तर प्रदेश

यूपी में पहले चरण में 9 बजे तक औसत 7.93% वोटिंग

jantaserishta.com
10 Feb 2022 9:45 AM IST
यूपी में पहले चरण में 9 बजे तक औसत 7.93% वोटिंग
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. कोरोना के चलते वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 1 घंटे का समय बढ़ाया है. पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं. ये सीटें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना हैं. पहले चरण में 898 मोहल्ले और 5535 पोलिंग सेंटर संवेदनशील रखे गए हैं.

राकेश टिकैत बोले- सीएम योगी पर हिंदू मुस्लिम करने का दबाव
किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि सीएम योगी पर हिंदू मुस्लिम करने का दबाव है. संघ ने ऐसा करने के लिए दबाव बनाया है. टिकैत ने कहा, इनके अंदर की अपनी रिपोर्ट है कि इन्हें 140 सीटें आ रही हैं अब कुछ बढ़ाने में लगे हुए हैं 140 से 165 के बीच में बीजेपी को सीट आएगी, यह इनकी अपनी रिपोर्ट है. लेकिन अब भी यही कोशिश में लगे हुए हैं कि बस सत्ता नहीं जानी चाहिए किसी भी तरह. लोग इन से नाराज है वोट नहीं दे रहे हैं लेकिन यह गड़बड़ी में लगे हुए हैं.
सुबह 9 बजे तक कहां कितना मतदान
पहले चरण में 9 बजे तक औसत 8% मतदान
मथुरा में 8.36 फीसदी
हापुड़ में 8.16 फीसदी मतदान
मेरठ में 9 फीसदी मतदान
बुलन्दशहर में 7.34 फीसदी मतदान
बागपत 8.2 फीसदी मतदान
गाज़ियाबाद 8 फीसदी मतदान
आगरा 8.1 फीसदी मतदान
मथुरा 8.36 फीसदी वोटिंग


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story