उत्तर प्रदेश

आटो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Admin4
1 Oct 2023 11:09 AM GMT
आटो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
x
वाराणसी। रामनगर तिराहे के समीप आटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना के धारा गांव निवासी प्ररदीप सिंह का पुत्र अखिलेश सिंह उर्फ शुभम सिंह (२५) किसी काम से बाइक से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही रामनगर तिराहे के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।
घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आटो चालक को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story