- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग्वालियर-झांसी हाईवे...
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर ऑटो और लोडिंग वाहन की हुई भिड़ंत, 4 की मौत 5 घायल

हाईवे पर मकोड़ा गांव के पास कोई ऑटो और लोडिंग वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर आ रहे थे तभी हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो और लोडिंग की आमने सामने टक्कर हुई है। ऑटो ग्वालियर की तरफ जा रहा था जबकि लोडिंग वाहन ग्वालियर की तरफ से आ रहा था तभी आंतरी थाना इलाके में नेशनल हाईवे 44 पर मकोड़ा के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 4 की जान चली गई।
दुर्घटना के बाद लग गया जाम दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी और घायलों को राहत देने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही मृतकों का शव उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जेसीबी की मदद से हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन घटना के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए जेसीबी बुलाई गई और जेसीबी की मदद से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्यवाही की गई। जिसके बाद जाम खोला गया और आवागमन शुरू हुआ।





