- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्राधिकरण का...
उत्तर प्रदेश
प्राधिकरण का एंटी-प्लास्टिक ड्राइव तेज, 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
SHIDDHANT
4 Oct 2025 9:31 PM IST

x
Noida नोएडा: प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में बेहतर प्रदर्शन करने और शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से एंटी-प्लास्टिक अभियान को तेज कर दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा और इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2022 से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।
इस आदेश को लागू करने और नोएडा को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इन अभियानों के तहत दुकानदारों और आम नागरिकों को कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड भी लगाया जाता है।
इसी क्रम में शनिवार को प्राधिकरण ने सेक्टर-34 स्थित एवरग्रीन मार्केट, ओम डेयरी और अमलतश मार्केट में विशेष एंटी-प्लास्टिक ड्राइव चलाई। यह अभियान इंदु प्रकाश सिंह (जन स्वास्थ्य) एवं गौरव बंसल, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने दुकानदारों को जागरूक किया और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की।
कार्रवाई के दौरान तकरीबन 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। इसके अलावा, जिन दुकानदारों के पास प्लास्टिक पाया गया, उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पारूल रौथाण, आईईसी एक्सपर्ट अभिज्ञानम, गाइडेड फॉर्च्यून समिति (एनजीओ) के सदस्य और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण ने बाजार में मौजूद सभी नागरिकों से अपील की कि जब भी वे खरीदारी के लिए निकलें तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं। साथ ही, शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के इस मिशन में प्राधिकरण का सहयोग करें।
Tagsनोएडा प्राधिकरणएंटी-प्लास्टिक ड्राइवसिंगल यूज प्लास्टिकस्वच्छ सर्वेक्षण 2025प्लास्टिक प्रतिबंधकपड़े का थैलापर्यावरण संरक्षणजुर्मानानोएडा समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





