- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Auraiya: आत्महत्या के...
उत्तर प्रदेश
Auraiya: आत्महत्या के इरादे से युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
Admindelhi1
26 July 2025 1:26 PM IST

x
"गंभीर हालत में कानपुर रेफर"
औरैया: शनिवार की सुबह दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया, जिसमें उसके दोनों पैर कट गए जिसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया है। बादशाहपुर छौंक के सहायल गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र सरूप (पिता राम दुलारे) ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। शनिवार सुबह स्टेशन के पास चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस हादसे में महेंद्र के दोनों पैर और एक हाथ का पंजा कट गया।
मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsऔरैयाआत्महत्याइरादेयुवकट्रेनछलांगAuraiyasuicideintentionsyoung mantrainjumpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





