- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Auraiya: एक्सप्रेस-वे...
उत्तर प्रदेश
Auraiya: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक दुर्घटना से यातायात प्रभावित
Admindelhi1
9 Dec 2025 11:41 AM IST

x
औरैया: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लापुर के पास सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।
अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र स्थित गांव साल्लामऊ निवासी सनी (40) के रूप में हुई है। वह ट्रक में बालू भरकर जालौन से इटावा जा रहा था। गांव बल्लापुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में चालक के केबिन में दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Tagsऔरैयाएक्सप्रेस-वेट्रक दुर्घटनायातायातप्रभावितAuraiyaExpresswayTruck AccidentTrafficAffectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





