- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Auraiya: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Auraiya: संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत से फैली सनसनी
Admindelhi1
7 Nov 2025 4:12 PM IST

x
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर में शुक्रवार सुबह एक किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। मैनपुर निवासी दुर्गेश चंद्र एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इसकी छोटी बेटी शालिनी की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई।
मामले की स्थिति संदिग्ध होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। समझाने-बुझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। अंततः पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
Tagsऔरैयासंदिग्ध अवस्थाकिशोरीमौतफैलीसनसनीAuraiyasuspicious circumstancesteenage girldeathsensationwidespreadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





