- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Auraiya: औरैया कन्नौज...
उत्तर प्रदेश
Auraiya: औरैया कन्नौज मार्ग पर अधेड़ की वाहन से कुचलकर माैत
Admindelhi1
8 March 2025 10:04 AM IST

x
औरैया: सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुर्वा तरा में औरैया कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार को चार बजे अस्पताल जा रहे एक व्यक्ति पीछे से आए वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पुर्वा बले गांव निवासी नवाब दोहरे के रूप में हुई है। मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अपनी बहू रुचि की प्रसव के बाद तीमारदारी में लगा था।
सहार थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की माैत हाे गई है। जांच में पता चला है कि मृतक के दो बेटे कुलदीप और दिलीप हरियाणा में बागवानी का काम करते हैं और पत्नी 2004 में गुजर गई थीं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे की जांच जारी है।
Tagsऔरैयाऔरैया कन्नौज मार्गअधेड़वाहनकुचलकरमाैतAuraiyaAuraiya Kannauj roadmiddle agedvehiclecrusheddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





