उत्तर प्रदेश

Auraiya: सड़क पर भीषण हादसा, स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक मृत

Admindelhi1
11 March 2026 12:53 AM IST
Auraiya: सड़क पर भीषण हादसा, स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक मृत
x

औरैया: बिधूना–ऐरवा कटरा मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक की मौके पर ही जान चली गई। घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:30 बजे बिधूना–ऐरवा कटरा मार्ग पर स्थित नेहा किसान सेवा केंद्र के पास स्कूटी और बाइक की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर ऐरवा कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्कूटी चालक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान जनपद कन्नौज के थाना सकरावा क्षेत्र के गांव भावलपुर निवासी 40 वर्षीय अवनीश कुमार तिवारी पुत्र कृष्णा बाबू के रूप में हुई है। बताया गया कि अवनीश कुमार तिवारी अपनी स्कूटी से भावलपुर से बिधूना की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार औरैया जनपद के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा उमरैन निवासी 36 वर्षीय शिववीर पुत्र कृपाल सिंह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव छोक स्थित अपनी ससुराल से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेहा किसान सेवा केंद्र के पास आगे चल रहे भूसा लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान शिववीर की बाइक सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि स्कूटी चालक अवनीश कुमार तिवारी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक शिववीर के पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई भेजा गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल का इलाज सैफई में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौके से एक टूटा हुआ हेलमेट भी मिला है, जो संभवतः दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की

Next Story