उत्तर प्रदेश

Auraiya: रेलवे ट्रैक के पास घास में लगी आग, न्यू अछल्दा स्टेशन पर अफरा-तफरी

Tara Tandi
14 April 2025 6:14 PM IST
Auraiya: रेलवे ट्रैक के पास घास में लगी आग, न्यू अछल्दा स्टेशन पर अफरा-तफरी
x
Auraiya औरैया । अछल्दा थानाक्षेत्र के वीरपुर गांव के पास बने न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास घास-फूस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने बाद रेलकर्मी ने आग पर काबू पा लिया। रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली।
सोमवार की दोपहर एक बजे न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास खेत में आचनक घास-फूस में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख रेलकर्मी व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस के पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, तब जाकर रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली है।
Next Story