उत्तर प्रदेश

Auraiya: युवक को गोली मारने का मामला दर्ज

Admindelhi1
18 Dec 2025 4:33 PM IST
Auraiya: युवक को गोली मारने का मामला दर्ज
x

औरैया: अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसौली में बुधवार की रात दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे घायल हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अछल्दा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने गुरुवार काे बताया कि ढुहल्ला गांव निवासी शिवम उर्फ मनु चौहान पुत्र अवधेश सिंह चौहान अपने परिचित चाचा को सब्जी देने के लिए बीती रात बिसौली गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिसौली गांव के कुछ युवकाें ने उसे राेक लिया और गाली गलाैज करने लगे।

विरोध करने पर युवकाें ने पीड़ित शिवम के साथ मारपीट करते हुए करने लगे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली शिवम के हाथ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, ताे हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और घायल काे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जांच करते हुए फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Next Story