उत्तर प्रदेश

Auraiya: कारोबारी दिलीप यादव की हत्या से उसके परिजन सदमे में

Admindelhi1
26 March 2025 3:26 PM IST
Auraiya: कारोबारी दिलीप यादव की हत्या से उसके परिजन सदमे में
x
"शादी से पहले दिलीप से इसलिए मिलती थी कातिल दुल्हन"

औरैया: औरैया में हाइड्रा चालक कारोबारी दिलीप यादव की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि जिस प्रगति को वह बहू के रूप में खुशी-खुशी अपने घर लाए थे, वहीं प्रगति अपने प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी बिताने के लिए उनके बेटे की हत्या करवा देगी... ये सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

परिवार में चर्चा है कि प्रेमी अनुराग से शादी करने और ऐश से जीवन बिताने के लिए ही प्रगति ने दिलीप को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी की, फिर शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या करवा दी। हालांकि अब प्रेमी-प्रेमिका और शूटर जेल पहुंच गए।

संदीप की साली प्रगति की बिगड़ गई थी नीयत: मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी संदीप यादव की शादी फफूंद के सियापुर निवासी ठेकेदार हरगोविंद यादव की बड़ी बेटी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। संदीप के परिवार की गिनती धनाढ्य लोगों में होने की जानकारी होने पर उसकी साली प्रगति की नीयत बिगड़ गई। बड़ी संपत्ति के लालच और प्रेमी अनुराग से शादी करने के इरादे से उसने जीजा संदीप के छोटे भाई दिलीप पर डोरे डालने शुरू किए। उसने दिबियापुर के सेहुद स्थित उसके किराए के मकान से लेकर मैनपुरी तक आना-जाना शुरू कर दिया।

तीन साल में उसने दिलीप को प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी, लेकिन मन ही मन वह प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी के सपने बुन रही थी। उधर, दिलीप व प्रगति ने जब शादी की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने विरोध भी जताया। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं घरवालों को भी प्रगति के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इससे प्रगति की बड़ी बहन पारुल व जीजा संदीप भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे।

Next Story