उत्तर प्रदेश

थाना कुतुबशेर में हुई पुराने वाहनों की नीलामी

Shantanu Roy
23 Dec 2022 10:06 AM GMT
थाना कुतुबशेर में हुई पुराने वाहनों की नीलामी
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। वाहन निस्तारण अभियान के तहत इस वक्त जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर के आदेश प्राप्ति के बाद थानों में विभिन्न अभियोग एवं लावारिस में दाखिल पुराने वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। थानों में पड़े पुराने वाहनों को नीलाम कर थानों के आसपास सफाई व्यवस्था का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा, एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी-प्रथम अजेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश के चलते थाना कुतुबशेर में आज 50 लावारिस वाहनों को नीलाम किया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार की देखरेख में हुई इन वाहनों की नीलामी में दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को तीन लाख पैंतीस हजार में नीलाम किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सतीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बचन सिंह अत्री सहित अनेक उपनिरीक्षक, पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
Next Story