- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राष्ट्रीय पोषण माह में...
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय पोषण माह में महिलाओं और बच्चों की सेहत पर रहेगा ध्यान
Rani Sahu
31 Aug 2022 10:19 AM GMT

x
महिला और स्वास्थ्य, बच्चा एवं शिक्षा, पोषण भी और पढ़ाई भी थीम पर एक सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह मनेगा। इसमें महिलाओं और बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखा जाएगा
मुरादाबाद, महिला और स्वास्थ्य, बच्चा एवं शिक्षा, पोषण भी और पढ़ाई भी थीम पर एक सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह मनेगा। इसमें महिलाओं और बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह में लैंगिक संवेदनशीलता आधारित पेयजल संरक्षण और प्रबंधन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पोषण पंचायत आयोजित किया जाएगा। 1-30 सितंबर तक चरणबद्ध कार्यक्रम होंगे। संभव अभियान स्वास्थ्य, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से चलेगा। 25-30 सितंबर के बीच वजन सप्ताह मनाया जाएगा।
स्वस्थ बालक-स्वस्थ बालिका प्रतियोगिता, स्कूल आधारित कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भूमि पर पोषण वाटिका को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 अक्टूबर को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी आयोजन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुपमा शांडिल्य भी मौजूद थीं।
अमृत विचार।

Rani Sahu
Next Story